जेएफएसएल का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ के पार
मुंबई । जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिडेट (जेएफएसएल) का मार्केट कैप पहली बार 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को जेएफएसएल के शेयर ने 14.50 फीसदी की तेजी के साथ 347 रुपए का सार्वकालिक उच्च स्तर बनाया। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद अपने हाई से थोड़ा नीचे आकर शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 9.62 फीसदी की तेजी के साथ 332.20 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस प्राइस पर कंपनी का मार्केट कैप 2.11 लाख करोड़ है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज भी 2,989 रुपए का सार्वकालिक उच्च स्तर बनाया है। 6 महीने पहले जियो फाइनेंशियल अपनी मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से अलग हुई थी। डीमर्जर के बाद प्राइस डिस्कवरी मैकेनिज्म के तहत जियो फाइनेंशियल के शेयर का भाव 261.85 रुपए तय हुआ था। इसके बाद 21 अगस्त 2023 को बीएसई पर कंपनी का शेयर 265 रुपए पर लिस्ट हुआ था। वहीं एनएसई पर शेयर 262 रुपए पर लिस्ट हुआ था। शेयर बाजार में फिलहाल 39 कंपनियां दो लाख करोड़ रुपए से अधिक के मार्केट कैप के साथ कारोबार कर रही हैं। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज 20.05 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप के साथ सबसे बड़ी कंपनी है। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक क्रमशः 14.78 लाख करोड़ रुपए और 10.78 लाख करोड़ रुपए के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
‘नए भारत का नया इंफ्रास्ट्रक्चर’—सीएम योगी का जेवर एयरपोर्ट पर बड़ा बयान
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता: इंडोनेशिया में सोशल मीडिया बैन पर माता-पिता खुश
फैटी लिवर के मरीजों के लिए राहत की खबर, रिसर्च में बड़ा खुलासा
टॉप कमांडर से लेकर रक्षा मंत्री तक—ईरान के बड़े चेहरे कैसे बने टारगेट
लक्षण, फैलाव और बचाव—जानिए ‘Cicada’ वैरिएंट की पूरी जानकारी
पीएम Narendra Modi के दौरे पर कड़ी सुरक्षा, 7000 कर्मी संभालेंगे मोर्चा
तनाव के बीच एक्शन में भारतीय नौसेना, होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट
IMF ने पाकिस्तान के लिए खोला खजाना, 1.2 अरब डॉलर सहायता पर सहमति
Hindustan Petroleum Corporation Limited का बड़ा बयान, कहा—फ्यूल सप्लाई पूरी तरह सामान्य