रजब महीने का दिखा चांद, ख्वाजा मोइनुद्दीन के 813वें उर्स की हुई शुरुआत
राजस्थान के अजमेर में स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813वें उर्स की शुरुआत बुधवार को रजब का चांद दिखाई देने के साथ हो गई. इसके साथ ही दरगाह में देर रात मजार शरीफ पर गुस्ल की रस्म अदा की गई. महफिल खाने में उर्स की पहली महफिल में सूफियाना कलाम पेश किए गए. बड़े पीर की पहाड़ी से तोप दागकर और दरगाह परिसर में शादीयाने व नगाड़े बजाकर चांद दिखाई देने की घोषणा की गई. इसके साथ ही उर्स की धार्मिक रस्मों की शुरुआत की गई. उर्स की शुरुआत होते ही देश-विदेश से हजारों भक्त और कलंदर अजमेर दरगाह में हाजिरी लगाने आ रहे हैं.
दरगाह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद नदीम ने बताया कि छठी रजब को ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का विसाल (निधन) हुआ था. ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की पेशानी पर लिखा था ‘अल्लाह का दोस्त अल्लाह की याद में रुखसत हुआ’. ख्वाजा गरीब नवाज की पुण्यतिथि के मनाए जाने को ही उर्स कहते हैं.
जायरीन की आवक शुरू
ख्वाजा साहब के उर्स के लिए कायड़ विश्राम स्थली में जायरीनों की आवक शुरू हो गई है. प्रशासन की तरफ से जायरीनों के लिए बंदोबस्त करा दिए गए है. अलग-अलग राज्यों से हजारों की संख्या में जायरीन ख्वाजा साहब के उर्स में पहुंच रहे हैं.
पुलिस के पुख्ता इंतजाम
मेले के दौरान जगह-जगह सुरक्षा व सतर्कता के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है. बिना आईडी के कमरा देने पर होटल-गेस्ट हाउस संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी. मेला क्षेत्र में रहने वाले लोग भी मेला क्षेत्र में चार पहिया वह तीन पहिया वाहन में आ जा नहीं सकेंगे. सिर्फ दो पहिया वाहन की अनुमति होगी, वो भी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए दी जाएगी.
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पवार, कार्यक्रम रद्द; बेटी सुप्रिया का हेल्थ अपडेट
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
कमिश्नरेट सिस्टम का असर: रायपुर में वारंटियों के खिलाफ पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक'
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा