उज्जैन में 6 सड़कों का होगा चौड़ीकरण, लगभग 14.99 करोड़ रुपए होंगे खर्च
उज्जैन: उज्जैन शहर में नगर निगम ने शहर की छह सड़कों के चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें सबसे पहले कोयला फाटक से गोपाल मंदिर मार्ग तक की सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 14.99 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी रखी गई है। सिंहस्थ 2028 के तहत शहर की छह सड़कों के चौड़ीकरण को शासन ने मंजूरी दी है। पिछले दिनों निगम ने चौड़ी की जाने वाली दो सड़कों को चिह्नित करना भी शुरू कर दिया था, वहीं अब कोयला फाटक से छत्री चौक होते हुए गोपाल मंदिर तक 1.80 किमी मार्ग को चौड़ा करने के लिए टेंडर जारी किया गया है।
इस सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। टेंडर की लागत 18 प्रतिशत जीएसटी समेत 14 करोड़ 99 लाख 75 हजार 456 रुपए रखी गई है। इसमें टेंडरकर्ता को सड़क पर बने भवनों को हटाना, सीमेंट कंक्रीट सड़क बनाना, स्ट्रीट लाइट, पाथ-वे, विद्युत लाइन शिफ्टिंग, कोयला फाटक, कंठाल चौराहा और छत्री चौक का विकास कार्य, पेयजल लाइन बिछाने सहित अन्य कार्य करने होंगे। सड़क निर्माण के लिए 730 दिन की अवधि रखी गई है।
शहर का सबसे व्यस्त और व्यावसायिक मार्ग
कोयला फाटक से छत्री चौक और गोपाल मंदिर तक का मार्ग शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। यह पूरा क्षेत्र व्यावसायिक है। कोयला फाटक से निजातपुरा, नरेंद्र टॉकीज, कंठाल, सती गेट होते हुए छत्री चौक और गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। इस मार्ग पर करीब 11 धार्मिक स्थल हैं।
इन मार्गों का होगा चौड़ीकरण
- बस स्टैंड से केडी गेट, जूना सोमवारिया और बड़े पुल होते हुए वीडी क्लॉथ मार्केट, लंबाई- 2.24 किमी, राशि- 32 करोड़ रुपए
- वीडी क्लॉथ मार्केट से छोटी पुलिया होते हुए तेलीवाड़ा ढाबा रोड तक। लंबाई- 1.80 किमी, राशि- 26.86 करोड़।
- जीवाजीगंज से खजूरवाली मस्जिद, अब्दालपुरा, रवींद्रनाथ टैगोर मार्ग होते हुए गणेश चौक तक। लंबाई- 0.75 किमी, राशि- 9.80 करोड़।
- निकास से कंठाल चौराहा मार्ग (अब इस मार्ग को इंदौर गेट तक चौड़ा किया जाना है।)
- गदापुलिया, रविशंकर नगर से जयसिंहपुरा होते हुए लालपुल तक। लंबाई- 2.30, राशि- 21 करोड़
इसके अलावा गेल चौराहा से शांतिनगर होते हुए पेशवाई चौराहा तक और हनुमान नाका से हरिफाटक ब्रिज तक की सड़क 60 फीट चौड़ी होगी। दोनों सड़कों को भी सिंहस्थ चौड़ीकरण में शामिल किया गया है।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं