राहुल गांधी की मानसिक आयु शून्य है, वह मानसिक दिवालिया हो गए हैं:शिवराज सिंह चौहान
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह मानसिक दिवालिया हो गए हैं। चौहान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी मानसिक दिवालिया हो गए हैं, उनकी मानसिक आयु शून्य है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हम भारत माता के लिए प्राण न्योछावर कर सकते हैं और आपको इस विचार से ही नफरत है। आप भारत और भारतीयता को कभी समझ ही नहीं पाएंगे।
बता दें संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बीते दिनों कहा था कि राम मंदिर बनने के बाद भारत को सच्ची आजादी मिली। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि मोहन भागवत ने जो कहा है वह राजद्रोह के समान है, क्योंकि उनका मतलब है कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अवैध है, संविधान अवैध है। किसी दूसरे देश में तो अब तक उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता और उन पर मुकदमा चलाया जाता।
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेता हमलावर हैं। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मोहन भागवत और आरएसएस को लेकर राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वास्तव में राहुल गांधी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जो विदेशों में जाकर देश की बुराई करते हैं। विजयवर्गीय ने कांग्रेस के परिवारवाद पर तंज कसते हुए कहा था, यह अटल सत्य है कि कांग्रेस के लोग परिवारवाद पर चलते हैं। बहुत से वरिष्ठ लोगों की राजनीतिक हत्या करने के बाद जूनियर-जूनियर गांधी परिवार के लोगों को आगे बढ़ाया जाता है। आजादी के बाद का इतिहास देख लो, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि कांग्रेस भवन का नाम इंदिरा भवन रखा गया, क्योंकि इसके बिना कांग्रेस की दुकान नहीं चल सकती है।
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित