ट्रैक्टर और बाइक में जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, भीषण हादसा
खंडवा: प्रशासन द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर आई है. गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों बाइक सवारों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद जावर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना की जानकारी जैसे ही समाज और परिवार के लोगों को लगी तो सभी एक के बाद एक अस्पताल पहुंचने लगे. अस्पताल परिसर में मातम छा गया. फिलहाल हादसे के बाद जावर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. शुक्रवार सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
तीनों दोस्त एक साथ चल बसे
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार रात करीब 8-9 बजे जावर-केहलारी के बीच तपोवन होटल के पास हुआ। बाइक सवार केहलारी से खंडवा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतक दोस्त थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल