चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 15 सदस्यीय टीम में ये खिलाड़ी शामिल
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन अगले महीने यानी 19 फरवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक हाईब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम 20 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज करेगी। टीम इंडिया को ग्रुप-Aमें बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। टीम इंडिया का पहला मैच बांग्लादेश से दुबई में होगा। इसके बाद टीम इंडिया का डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान से 23 फरवरी को सामना होगा। ये महामुकाबला भी दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना तीसरा और आखिरी मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड से दुबई में खेलेगी।
रोहित शर्मा कप्तान, बुमराह और शमी की टीम में वापसी
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। भारत की 15 सदस्यीय टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है। बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे और आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज से बाहर हो सकते हैं। लेकिन अब टीम की घोषणा होने के बाद साफ हो गया है कि वह टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा होंगे। हालांकि बुमराह की फिटनेस अभी भी सवालों के घेरे में हैं। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं और फरवरी की शुरुआत में BCCI की मेडिकल टीम से उनकी स्थिति के बारे में पता चलेगा।
सिराज की जगह अर्शदीप को मौका
दूसरी तरफ मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी हो गई है। टीम इंडिया के लिए शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2023 में वनडे वर्ल्ड कप में खेला था। शमी की तरह बुमराह भी 14 महीने बाद वनडे टीम में आए हैं। मोहम्मद सिराज टीम में शामिल नहीं हैं। उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है। वाशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या को बतौर ऑलराउंडर टीम में जगह दी गई है। कुलदीप यादव भी टीम में हैं। यशस्वी जायसवाल को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल