सैफ अली खान को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को सुनाई हमले की घटना
Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात हुए हमले की जांच मुंबई पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस वारदात के 2 दिन गुजर जाने के बाद भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। इस मामले में पुलिस करीना कपूर खान और उनके बच्चों की नैनी सहित करीब 40-50 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है और अब जख्मी अभिनेता को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा से भी पूछताछ की है। ऑटो ड्राइवर ने बताया कि उस रात क्या हुआ और उसने सैफ अली खान को कैसे अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर का बयान
मुंबई पुलिस ने उस ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा से पूछताछ कर रही है, जिसने वारदात वाली रात को सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाया था। मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने भजन सिंह राणा से पूरी डिटेल ली, जैसे किसने ऑटो रुकवाया था उस दौरान ऑटो में सैफ के अलावा और कौन-कौन था? जिस वक्त उसने सैफ के घर के पास ऑटो रोका तो उसने वहां क्या देखा? ऑटो में सैफ और तैमर क्या बातें कर रहे थे? ऐसे कई सवाल हैं, जिसका जवाब मुंबई पुलिस ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा से पूछ रही है। ताकि इस मामले में कोई क्लू मिल सके।
बीच रोड पर आकर ऑटो रुकवाया
भजन सिंह राणा ने बताया- 'एक महिला ने बीच रोड पर आकर ऑटो रुकवाया। इस दौरान सैफ अली खान ने सफेद कुर्ता और पायजामा पहन रखा था, जो पूरी तरह से खून से लथपथ था। सैफ अली खान के साथ ऑटो में उनके दोनों बेटे तैमूर और जेह भी थे। तैमूर सैफ के साथ बीच में बैठे थे। अभिनेता ने भजन सिंह राणा से उन्हें अस्पताल पहुंचाने को कहा। तब तक उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये सैफ अली खान हैं।'
सैफ के साथ नहीं दिखीं करीना
भजन सिंह राणा ने आगे बताया- 'जब सैफ अली खान अस्पताल पहुंचे, उन्होंने स्टाफ को अपना परिचय दिया और बताया कि 'मैं सैफ अली खान हूं।' सैफ का नाम सुनते ही हॉस्पिटल स्टाफ एक्टिव हो गया। इसके बाद सैफ रिक्शा से उतरे और हॉस्पिटल चले गए। हमने उनसे भाड़ा भी नहीं लिया। इस दौरान हमने सैफ के साथ करीना को नहीं देखा।'
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल