भाजपा ने नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हम, जीतेंगे का नारा दिया
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हम, जीतेंगे का नारा दिया है। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने आज एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक ली। यह बैठक स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हाल में आयोजित की गई, जिसमें बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के भाजपा पदाधिकारी, विधायक, सांसद, और पूर्व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में करीब दो घंटे तक भाजपा के आला नेताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनावी समर में सफलता प्राप्त करने के मंत्र दिए। हम, जीतेंगे के नारे के साथ भाजपा ने शहरी और ग्रामीण दोनों चुनावों में जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। नेताओं ने यह भी कहा कि योग्य प्रत्याशियों का चयन करते हुए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए और पार्टी की ताकत का पूर्ण इस्तेमाल किया जाए। बैठक से पहले, भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण संभाग के भाजपा पदाधिकारियों के साथ सुना। इस कार्यक्रम के लिए सभागार में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। बैठक का संचालन बस्तर संभाग सह प्रभारी निरंजन सिन्हा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी, बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विक्रम उसेण्डी, नीलकंठ टीकाम, चैतराम अट्टामी, विनायक गोयल, और अन्य कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
भारत-जमैका संबंध मजबूत, जयशंकर ने पीएम होलनेस से की मुलाकात
20 हजार दुग्ध उत्पादकों के साथ बड़ा सम्मेलन, CM करेंगे उद्घाटन
जावेद अख्तर ने फिल्म ‘धुरंधर’ पर कही बड़ी बात, विवाद हुआ तेज
ड्रैगन का सख्त रुख, अमेरिकी पाबंदियों को बताया दखलअंदाजी
स्वागत समारोह बना विवाद, अनंत सिंह के समर्थकों ने दिखाए हथियार
गोल्ड इन्वेस्टमेंट पर बड़ा सवाल: क्या अब भी है फायदे का सौदा?
रुझानों में TVK का दबदबा, तमिलनाडु में DMK तीसरे नंबर पर
सियासत में स्टार पावर, चुनावी मैदान में चमके फिल्मी चेहरे
इंदौर में जैन मंदिर से चोरी, चौकीदार बोला- नींद नहीं खुली