प्रदेश अध्यक्ष की लॉबिंग शुरू... पर दिल्ली से तय होगी बागडोर
भोपाल । अब इंदौर भाजपा अध्यक्ष के फैसले के बिना ही प्रदेश के अध्यक्ष पद के चुनाव के आसार नजर आ रहे हैं। संगठन पर्व के तहत पार्टी ने यह प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस बार पार्टी सामाजिक समीकरण को आधार बनाकर प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करने वाली है। हालांकि ये नियुक्ति भी कई राजनीतिक समीकरणों को आधार बनाकर की जाएगी, ताकि आने वाले चुनाव में सत्ता और संगठन का तालमेल बना रहे।
प्रदेश में ओबीसी वर्ग से मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया है और सामान्य वर्ग से वीडी शर्मा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष थे। हालांकि पार्टी किसी सामान्य वर्ग के नेता को ही प्रदेश अध्यक्ष पद पर रिपीट कर सकती है। इसके लिए पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम आगे आ रहा है, ताकि प्रदेश के सामान्य वर्ग को साधा जा सके। हालांकि इसके उलट कुछ नेता चाहते हैं कि प्रदेश में अब अजा या अजजा को महत्व मिलना चाहिए। इनका एक बड़ा वोट बैंक भी है, जो पार्टी से दूर रहता है। इसी चक्कर में पार्टी को अजा और अजजा वर्ग से ज्यादा वोट नहीं मिल पाते हैं। हालांकि बीच में सांसद सुमेरसिंह सोलंकी का नाम भी तेजी से उभरा था, जब वीडी को केंद्र में ले जाने की बात उभरी थी। वे भी सशक्त दावेदार के रूप में उभरे थे। अब एक बार फिर उनका नाम चल रहा है। मंडला से सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते का नाम भी दौड़ में है। वे भी आदिवासियों के एक बड़े नेता हैं। मध्यप्रदेश में चुनाव प्रभारी बनाए गए धर्मेंद्र प्रधान जल्द ही भोपाल आकर बैठक लेने वाले हैं। उसके बाद विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उसके बाद दिल्ली से अगले माह अध्यक्ष के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।
ओंकारेश्वर में पर्यावरण और रोजगार का संगम, आटे के दीपदान
जीत के बाद गरजे बाबर, बोले- हर फॉर्मेट में खेलने को तैयार हूं
डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन के खिलाफ मनोज तिवारी का तीखा बयान
सलमान खान के करीबी का निधन, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली बात
इसरो का बड़ा कारनामा, ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट लॉन्च
आसनसोल में TMC ऑफिस में तोड़फोड़, बम मिलने से हड़कंप
RCB के लिए बुरी खबर, सॉल्ट की फिटनेस पर सस्पेंस
पांच राज्यों के रिजल्ट से पहले शेयर बाजार में रौनक, निफ्टी 24240 पार
20 हजार दुग्ध उत्पादकों के साथ बड़ा सम्मेलन, CM करेंगे उद्घाटन