निगम की लवरवाही से क्रेन में फंसी युवती, हादसे से गुस्साए लोगों ने का किया हंगामा
इंदौर: इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में नगर निगम के सीवरेज कार्य में लगी क्रेन में एक युवती का हाथ फंस गया, जिससे वह काफी देर तक क्रेन में ही फंसी रही। बाद में क्रेन के आगे के हिस्से को कटर से काटकर युवती को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने काम में लापरवाही को लेकर हंगामा भी किया। अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार घटना दंत मंदिर के पास की है, जहां सीवरेज लाइन के काम के लिए नगर निगम ने निजी ठेकेदारों को जिम्मेदारी दी थी। सोमवार शाम रॉयल कृष्णा कॉलोनी निवासी लक्ष्मी नायर अपनी स्कूटी से जा रही थी। तभी क्रेन से काम करते समय कट लगने से वह घबरा गई और स्कूटी से नियंत्रण खो बैठी, जिससे उसका हाथ क्रेन में फंस गया।
मौजूद लोगों ने काम में लापरवाही का विरोध किया
लोगों ने युवती को बाहर निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। फिर कटर लाकर क्रेन के आगे के हिस्से को काटकर युवती को बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल भेजा गया। इस बीच कुछ लोग घटना का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वहां मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने काम में लापरवाही का विरोध करते हुए कहा कि यहां सड़कों पर काम बहुत ही लापरवाही से किया जा रहा है, जिसके कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उनका आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस और नगर निगम इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित
गेहूं खरीद व्यवस्था से नाराज किसान, SDM ऑफिस के बाहर धरना