मेरठ में पूर्व प्रधान की हत्या का खुलासा, दामाद ने दी थी सुपारी
मेरठ: मेरठ के हुई पूर्व प्रधान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्या के लिए 70 हजार रुपये की सुपारी दी गई थी. वहीं, सुपारी देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक का दामाद ही था. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. आरोपी दामाद ने बताया कि सास उसे पिछले काफी समय से परेशान कर रही थी. मेरठ के भोला गांव की पूर्व प्रधान सोहनबीरी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने हत्या करने वाले सुपारी देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक के दामाद दीपक ने अपने भाई संदीप के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. दोनों भाईयों ने उधार के 70 हजार चुकाने के एवज में हरविंद्र मलिक और उसके बेटे अनुज को हत्या की सुपारी दी थी.
तीन टीमों का किया गया था गठन
8 जनवरी दो नकाबपोश बदमाशों ने सोहनबीरी की गोली और चाकू मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दामाद दीपक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. SSP ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था. शुक्रवार को पुलिस सरधना फ्लाईओवर के पास टीम चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोकने के लिए कहा.
हत्या की बात कबूली
पुलिस को देख युवक ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी. पुलिस ने मामले भी में जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर गोली चला दी, जिसमें एक गोली युवक के पैर में लग गई. पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में बदमाश ने अपना अनुज मलिक बताया, जो कि भगवानपुर बांगर का रहने वाला था. अनुज ने दीपक और संदीप के कहने पर पूर्व प्रधान की हत्या की बात कबूल कर ली.
70 हजार चुकाने के लिए की हत्या
आरोपी ने बताया कि 70 हजार रुपये की उधारी चुकाने के लिए पिता हरविंद्र के साथ मिलकर पूर्व प्रधान सोहनबीरी की हत्या की थी. पुलिस की पूछताछ में आरोपी दामाद दीपक ने बताया कि सास बहुत ही ज्यादा प्रताड़ित करती थी. ताने मार-मारकर जलील करती थी. वह मुझे भिजवाने की धमकी देती थी. दीपक का कहना है कि इस वजह से उसका पत्नी से विवाद रहने लगा था. इस कारण से दीपक को अपना घर छोड़कर गाजियाबाद गांव में रहना पड़ रहा था. आरोपियों ने बताया कि दीपक ने कहा था कि या तो मेरे 70 हजार रुपये वापस करो या फिर सोहनबीरी की हत्या कर दो. पैसे नहीं होने के कारण अनुज और उसके पिता ने सोहनबीरी कर दी थी.
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल