भारत बनाम इंग्लैंड: कप्तान सूर्या करेंगे Playing 11 से बाहर, तीसरे टी20 में टॉस के साथ ही टूटेगा इस खिलाड़ी का दिल
तीसरे टी20 मैच में टॉस होते ही टीम इंडिया के एक खिलाड़ी का दिल टूट सकता है. कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन से हर हाल में इस खिलाड़ी को बाहर कर सकते हैं. दरअसल, हाल ही के रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो इस खिलाड़ी में वो बात नजर नहीं आती कि वह विकेट निकालकर दे सके.
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी मंगलवार 28 जनवरी को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच यह T20 मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा.
टॉस होते ही टूटेगा इस खिलाड़ी का दिल
पहले लगातार दो मैच जीतने के बाद भारत T20 सीरीज में 2-0 से आगे है. तीसरे T20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकते हैं. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ यह मैच जीत लिया तो वह T20 सीरीज पर कब्जा जमाते हुए 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगा. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को राजकोट में होने वाले तीसरे T20 मैच में मौका दे सकते हैं. इसका मतलब यह हुआ कि टॉस होते ही लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का दिल टूटने की नौबत आ सकती है. रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है.
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल