उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू, UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना
देहरादून: उत्तराखंड से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। यहां समान नागरिक संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यूसीसी लागू होने से खासकर सभी धर्मों की महिलाओं को समान अधिकार मिलेंगे।
यूसीसी पोर्टल और नियमों के शुभारंभ के अवसर पर सीएम ने क्या कहा?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी पोर्टल और नियमों के शुभारंभ पर कहा, 'आज उत्तराखंड में यूसीसी लागू करके हम संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हैं। आज से उत्तराखंड में यूसीसी पूरी तरह से लागू हो गई है। आज से सभी धर्मों की महिलाओं को समान अधिकार मिलेंगे। इस अवसर पर मैं उत्तराखंड की सभी जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि उनके मार्गदर्शन में आज हम राज्य में इस कानून को लागू करने में सफल हुए हैं।'

यूसीसी लागू होने से क्या बदलाव आएगा?
- यूसीसी लागू होने के बाद विवाह का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
- किसी भी धर्म, जाति या संप्रदाय के लिए तलाक का एक समान कानून होगा।
- हर धर्म और जाति की लड़कियों के लिए शादी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होगी।
- सभी धर्मों को बच्चा गोद लेने का अधिकार होगा, लेकिन दूसरे धर्म के बच्चे को गोद नहीं लिया जा सकेगा।
- उत्तराखंड में हलाला और इद्दत जैसी प्रथाओं को खत्म किया जाएगा।
- पति-पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी पूरी तरह प्रतिबंधित होगी।
- संपत्ति में लड़के-लड़कियों का बराबर हिस्सा होगा।
- लिव-इन रिलेशनशिप के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
- अगर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों की उम्र 18 और 21 साल से कम है तो माता-पिता की सहमति लेनी होगी।
- लिव-इन से पैदा हुए बच्चे को शादीशुदा जोड़े के बच्चे के समान अधिकार मिलेंगे।
- अनुसूचित जनजातियों को समान नागरिक संहिता से बाहर रखा गया है।
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश