छह एकड़ जमीन पर लगा गेहूं काटकर ले गए अज्ञात चोर
भोपाल। गुनगा थाना क्षेत्र इलाके में स्थित ग्राम मनीखेड़ी में अज्ञात बदमाशों द्वारा छह एकड़ जमीन पर लगा गेहूं काटकर चोरी कर ले जाने की अजब घटना सामने आई है। यह चोरी सोमवार रात से मंगलवार अल सुबह के बीच की है। सोमवार को जाते समय तक फसल खेत में फसल लगी हुई थी। अगले दिन जब शाम के समय परिवार वाले खेत की पहुंचे तो यह देख उनके पैरो तले जमीन निकल गई की खड़ी फसल को अज्ञात आरोपी काटकर ले गया है। फसल चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
थाना पुलिस के अनुसार भोपाल में रहने वाले चंद्रभान तिवारी ने लिखित शिकायत करते हुए बताया की उनकी मनीखेड़ी में छह एकड़ खेती की जमीन है, भोपाल में रहने के कारण वह खेत पर काफी कम जाते हैं। इस जमीन पर उन्होंने बटाईदार के साथ मिलकर गेहूं की फसल बोई थी। बटाईदार ने उन्हें मोबाइल पर बताया कि सोमवार शाम वह खेत पर था, उस समय तक फसल खेत में लगी थी। लेकिन जब अगले दिन शाम को वह वापस खेत पर पहुंचा तो पता चला की फसल को कोई काटकर ले जा चुका था। इसके बाद चंद्रभान तिवारी पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
राशिफल 08 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘ममता की हार का बदला लिया गया’: सुवेंदु अधिकारी का चौंकाने वाला आरोप