मामूली विवाद के चलते किन्नरों ने एक युवक को बिच सड़क उतरा मौत के घाट, आरोपियों फरार
भोपाल: राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह आधा दर्जन किन्नरों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। किन्नरों ने युवक का गला रेत दिया, कलाई काट दी और सीने में चाकू घोंप दिया। बदमाश इतने क्रूर थे कि युवक की मौत होने के बाद ही वे मौके से भागे। पुलिस हत्या को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है. तलैया थाना प्रभारी सीएस राठौर ने बताया कि किन्नरों ने आदिल खान नामक युवक की हत्या की है। हत्या को अंजाम देने वाले छह किन्नरों में से दो घायल हो गए हैं। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या की बात सामने आई है, लेकिन असली वजह सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगी। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या की गई है।
ऐसे ले गए....
तलैया थाना पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय आदिल खान बैंड मास्टर चौराहे से कुछ ही दूरी पर रहता है। रविवार सुबह 6 बजे के बाद आधा दर्जन युवक उसके घर पहुंचे और आदिल को बुलाया। आदिल के घर पहुंचे सभी युवक उसके दोस्त और परिचित थे। आदिल उनके साथ चला गया। सुबह करीब 8:30 बजे लोगों ने आदिल के परिजनों को बताया कि बैंड मास्टर चौराहे पर आदिल खून से लथपथ पड़ा है। आदिल का भाई और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो वह बेहोश था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने इस मामले की जांच में उस हत्या के बिंदुओं को भी शामिल किया है। डीसीपी जोन-3 रियाज इकबाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘ममता की हार का बदला लिया गया’: सुवेंदु अधिकारी का चौंकाने वाला आरोप
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें - अरुण साव