रिजवान ने भी T20 चैम्पियनशिप से किया किनारा, बाबर और नसीम शाह पहले ही कर चुके हैं फैसला
Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने के बावजूद पाकिस्तानी टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। इससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अब पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां भी टीम को पहले मैच में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 5 मैचों की इस T20I सीरीज में कई बड़े नाम नहीं खेल रहे हैं। इनमें स्टार बल्लेबाज बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और नसीम शाह का नाम भी शामिल है। तीनों ही खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिये टीम में जगह नहीं मिली है।
आराम की वजह से लिया कदम
इस बीच फैसलाबाद में नेशनल T20 चैम्पियनशिप का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट में बाबर आजम और नसीम शाह के पास खेलने का मौका था, लेकिन उन्होंने इससे किनारा कर लिया। अब पाकिस्तान की वनडे टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भी इस अहम टूर्नामेंट से दूरी बना ली है। बाबर आजम और नसीम शाह के बाद अब रिजवान ने भी नेशनल T20 चैम्पियनशिप नहीं खेलने का फैसला किया है। इस टूर्नामेंट के जरिए तीनों खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका था, लेकिन उन्होंने खेलने के बजाय आराम करने का फैसला किया है। बता दें, मोहम्मद रिजवान को रविवार 16 मार्च को पेशावर में एक क्लब क्रिकेट मैच खेलते देखा गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में मक्का से उमरा करके लौटे रिजवान तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये न्यूजीलैंड जाने से पहले आराम करना चाहते हैं। बाबर भी इस समय उमरा के लिये मक्का में हैं।
NZ vs PAK वनडे सीरीज का 29 मार्च से आगाज
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच इस समय 5 मैचों की T20I सीरीज खेली जा रही है, जिसका 26 मार्च को वेलिंग्टन में आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज का 29 मार्च से नेपियर में आगाज होगा। दूसरा वनडे मैच 2 अप्रैल को हैमिल्टन में खेला जाएगा जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच माउंट मॉन्गनुई में खेला जाएगा।
पाकिस्तानी टीम का स्क्वॉड: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम उल हक, खुशदिल शाह, मुहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सुफयान मुकीम, तैयब ताहिर।
सिंहस्थ मेला की व्यापक तैयारियों को लेकर भोपाल में सुरक्षा सम्मेलन व संगोष्ठी आयोजित
23 मिनट में बदली तस्वीर, जांबाजों की कार्रवाई से कांपा पाकिस्तान
‘आरोप साबित करें या माफी मांगें’: BJP का भगवंत मान को नोटिस
सम्राट चौधरी के जिम्मे बड़ा काम, मंत्रियों के विभागों का होगा बंटवारा
राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत की तत्परता का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर: रक्षामंत्री
तमिलनाडु में सियासी ड्रामा: बहुमत साबित करने की शर्त पर अड़े राज्यपाल राजेंद्र
हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को बचाने चला घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश
ट्रंप बोले- युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है