कवासी लखमा से मिलने पहुंचे सचिन पायलट, शराब घोटाला मामले में सेन्ट्रल जेल में बंद पूर्व मंत्री
रायपुर: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मिलने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट बुधवार को सेंट्रल जेल पहुंचे। पायलट आज सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से वे सेंट्रल जेल के लिए रवाना हुए। उन्होंने जेल परिसर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद सचिन पायलट जेल में बंद पूर्व मंत्री और विधायक कवासी लखमा से मिलने पहुंचे।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज और विधायक देवेंद्र यादव समेत अन्य कांग्रेस विधायक मौजूद रहे। जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। पायलट ने आगे कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष की लड़ाई नहीं है, पूरे देश में जहां भी बीजेपी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, हम वहां विरोध करेंगे।
पैरों में सूजन की सबसे आम वजह ‘फ्लूड रिटेंशन’
स्वस्थ शरीर के लिए करें अंकुरित काले चनों का सेवन
अक्सर वायरल संक्रमण के कारण होता है हेपेटाइटिस
IPL प्लेऑफ और पाकिस्तान दौरे का टकराव बना चर्चा का विषय
मंत्री चयन में सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश, कई नाम जुड़े और कटे
POK ही नहीं, बलूचिस्तान और सिंध पर भी दिया बड़ा बयान
टाटा संस IPO पर अलग-अलग राय, ट्रस्टियों के बीच खींचतान तेज
चांदी में जोरदार उछाल, इस साल अब तक ₹21 हजार महंगी हुई
इस प्रकार फिटनेस बनाये रखें