पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर कारोबारी से लूट लिए 7 लाख 12 हजार रुपए, अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर: चौबे कॉलोनी निवासी व्यवसायी राजकुमार बोथरा के साथ एलआईसी बीमा के नाम पर ऑनलाइन ठगी की घटना सामने आई है। जालसाजों ने पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर व्यवसायी से करीब 7 लाख 12 हजार रुपए की ठगी कर ली। सरस्वती नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोथरा ने अपनी 5 पॉलिसियों को 10 साल पूरे होने पर रिन्यू कराने के लिए ऑनलाइन लिंक के जरिए जालसाजों से संपर्क किया था।
जालसाजों ने पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर उनसे पैसे जमा कराने को कहा और व्यवसायी ने उन पर विश्वास करके 7 लाख 12 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब पॉलिसी रिन्यू नहीं हुई तो उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। व्यवसायी ने इस मामले को लेकर सरस्वती नगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पैरों में सूजन की सबसे आम वजह ‘फ्लूड रिटेंशन’
स्वस्थ शरीर के लिए करें अंकुरित काले चनों का सेवन
अक्सर वायरल संक्रमण के कारण होता है हेपेटाइटिस
IPL प्लेऑफ और पाकिस्तान दौरे का टकराव बना चर्चा का विषय
मंत्री चयन में सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश, कई नाम जुड़े और कटे
POK ही नहीं, बलूचिस्तान और सिंध पर भी दिया बड़ा बयान
टाटा संस IPO पर अलग-अलग राय, ट्रस्टियों के बीच खींचतान तेज
चांदी में जोरदार उछाल, इस साल अब तक ₹21 हजार महंगी हुई
इस प्रकार फिटनेस बनाये रखें