शिवपुरी में डॉक्टर दंपतियों का एक्सीडेंट, अयोध्या से जा रहे थे महाकाल, दो की मौत 4 घायल
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाने की लुकवासा चौकी क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले गुना शिवपुरी फोरलेन हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया. अयोध्या से उज्जैन दर्शन करने जा रहे डॉक्टर दंपतियों से भरी अर्टिका कार सड़क हादसे का शिकार हो गई. घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई. जबकि चार घायल हैं. चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सड़क हादसे में दो डॉक्टर की मौत
डॉक्टर अतुल आचार्य ने बताया कि उनकी टीम दस दिन पहले महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी. वे अयोध्या दर्शन के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे. लुकवासा चौकी के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और नीचे गिर गई. इस सड़क हादसे में डॉक्टर तन्वी आचार्य (50) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि, डॉक्टर नीलम पंडित (55) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई है.
चार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
इस घटना में डॉ. उदय जोशी (64), निवासी दादर, डॉ. सुबोध पंडित (62) निवासी बसई महाराष्ट्र, डॉ. अतुल आचार्य (55), निवासी भिवंडी महाराष्ट्र, डॉ. सीमा जोशी (59), पत्नी डॉ. उदय जोशी घायल हुए हैं. जिनका इलाज अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही लुकवासा चौकी पुलिस व पूरनखेड़ी टोल प्लाजा एंबुलेंस पहुंच गई थी. सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके परिजनों को सूचना दी गई है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.
राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट