सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार,कहा-पूरी सपा ही सनातन विरोधी,इन्हें जनता माफ नहीं करेगी
फिरोजाबाद समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने रामजी लाल सुमन को विकृत मानसिकता का व्यक्ति करार देते हुए कहा कि इनकी पार्टी के नेता ने सनातन धर्म के सबसे बड़े महापर्व महाकुंभ पर भी प्रतिदिन विरोध किया था। ऐसा कोई दिन नहीं गया जब इन लोगों ने कुछ न कुछ निगेटिविटी फैलाने का काम किया। ये लोग आक्रांताओं का गुड़गान करते हैं और ऐसे लोगों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
इसके साथ ही, लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता पर भी मंत्री जयवीर सिंह ने बयान दिया। उन्होंने कहा, यह पूरा मामला मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाया गया है और जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
वहीं, शिकोहाबाद में जादौन क्षत्रिय समाज के एक कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री भी पहुंचे, जहां विभिन्न स्थानों के राजा-महाराजा भी मौजूद थे।
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती