सास के साथ इलाज के बहाने आई बहू, प्रेमी के साथ भागी; पति का दिल टूटा
बिहार के दरभंगा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां की एक महिला अपनी सास का इलाज कराने के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज गई थी. महिला की सास का मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 5 में इलाज चल रहा है. इसी दौरान जानकारी मिली कि बुजुर्ग महिला की बहु फरार हो गई. जिसके बाद फरार महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस महिला की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.
दरभंगा में सास का इलाज कराने हॉस्पिटल गई बहु के फरार होने की शिकायत महिला के पति ने केवटी थाना में दर्ज कराई है. इस मामले को लेकर गांव के अमरजीत दास पर आरोप लगे हैं. महिला डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 5 में अपनी सास का इलाज करवाने के लिए पहुंची थी. सास की देखरेख में लगी बहु दूसरे युवक के साथ फरार हो गई है. वहीं यह बात डीएमसीएच में चर्चा का विषय बनी हुई है.
सास का इलाज कराने गई थी बहु
पीड़ित ने कहा कि 12 मार्च को मां की तबियत बिगड़ने पर उसे डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था. महिला अपनी सास की देखरेख में लगी थी. वहीं महिला 22 मार्च की दोपहर से अचानक गायब हो गई.
प्रेमी संग हो गई फरार
पीड़िता के पति ने काफी खोजबीन की लेकिन उसे पत्नी की कोई जानकारी नहीं मिली. पत्नी का मोबाइल भी बंद आ रहा है. गांव में जाकर पता करने पर जानकारी मिला कि केवटी थाना क्षेत्र के विशनपुर परसा गांव निवासी अजय दास का पुत्र अमरजीत दास पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है. इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
इस संबंध में केवटी थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. महिला की तलाश की जा रही है. जल्द ही महिला को बरामद किए जाने का प्रयास किए जा रहे हैं.
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
हीटवेव का असर गहरा, MP में रात का अलर्ट; मजदूर दोपहर में नहीं करेंगे काम
मोहन यादव ने नमक्कल और अविनाशी में किया रोड शो, NDA के लिए मांगे वोट