पाकिस्तान के क्वेटा में कर्फ्यू के बाद इंटरनेट पर बैन, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में सरकार और सेना की कार्रवाई लगातार जारी है. क्वेटा में कर्फ्यू लगाने के बाद अब पाकिस्तान की सरकार ने इंटरनेट पर बैन लगा दिया है. यह बैन ऐसे वक्त में लगाया गया है, जब क्वेटा के कई जगहों पर लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक प्रशासन ने अचानक से क्वेटा शहर में इंटरनेट बैन करने का फैसला किया है. सरकार के इस फैसले की वजह से स्थानीय लोगों की टेंशन बढ़ गई है. इंटरनेट बंद करने का फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है, जब क्वेटा में कर्फ्यू लगा हुआ है.
सरकार के अधिकारियों ने अब तक इंटरनेट बंद करने का कोई भी कारण नहीं बताया है, लेकिन कहा जा रहा है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तान की सेना कोई बड़ा ऑपरेशन करने जा रही है.
पहले क्वेटा शहर के बारे में जानिए
क्वेटा शहर बलूचिस्तान का एक बड़ा शहर है, जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमा पर स्थित है. क्वेटा बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी भी है. बलूचिस्तान को लेकर यहीं पर सबसे ज्यादा आंदोलन होते हैं.
क्वेटा शहर में ही बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री रहते हैं और यहीं पर विधानसभा भी है. पिछले कई दिनों से लोगों के गायब होने को लेकर क्वेटा में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.
सवाल- क्या कुछ बड़ा होने वाला है?
पाकिस्तान में पिछले दिनों ट्रेन हाईजैक की घटना हुई थी, जिसके बाद से पाक आर्मी ने बलूचिस्तान के लड़ाकों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. पाकिस्तान की सेना ईद के बाद इन लड़ाकों को सबक सिखाने की रणनीति पर काम कर रही थी.
ऐसे में ईद के बाद जिस तरीके से क्वेटा में पहले कर्फ्यू और अब इंटरनेट बंद करने का फैसला किया गया है, उससे कहा जा रहा है कि पाक की सेना यहां कोई बड़ा ऑपरेशन चला सकती है.
पाकिस्तान आर्मी ने हाल ही में एक बयान में अपने सैनिकों को अलर्ट करते हुए कहा था कि आप लोग या तो नौकरी छोड़ दीजिए या मजबूती से लड़िए.
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली