बैठक में गूंजा ई रिक्शा, टेम्पों चालकों के उत्पीड़न का मुद्दा
बस्ती । रविवार को बस्ती आटो रिक्शा जन कल्याण समिति के जिला संरक्षक महेन्द्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष मो. हारून के संयोजन में ई रिक्शा, टेम्पों चालकों की बैठक राजकीय इण्टर कालेज के परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में समस्याओं पर विचार विमर्श के साथ ही मांग किया गया कि आर.टी.ओ. द्वारा शिविर लगाकर ई रिक्शा, टेम्पों चालकों के कागजातों को नियमानुसार दुरूस्त कराया जाय। उनका अकारण उत्पीड़न, सीज कर देने की मनमानी कार्रवाई बंद कराया जाय।
बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला संरक्षक महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि ई रिक्शा चालकों से आर्थिक धन उगाही, अनावश्यक मुकदमा दर्ज कर उत्पीड़न करने, धमकी, वाहनों को सीज किये जाने के मामले में समिति द्वारा निरन्तर संघर्ष किया जा रहा है। यदि आर.टी.ओ. विभाग द्वारा शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान न कराया गया तो टेम्पो चालक चुप नहीं बैठेंगे। उनका अकारण उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
समिति के जिलाध्यक्ष मो. हारून, उपाध्यक्ष सैय्यद इम्तियाज ने कहा कि टेम्पो चालकों को कागजात दुरूस्त करने के लिये 15 दिन का समय दिया जाय। चेतावनी दिया कि समस्याओं का समाधान न हुआ तो टेम्पो चालक आन्दोलन को बाध्य होंगे।
बैठक में अकबर अली, रामशंकर पाल, गोपालजी गुप्ता, कृष्णचन्द्र, मो. मोईन, दुर्गा प्रसाद सिंह, सोनू कुमार, चन्द्रभान, रामपूजन, मो. रसीद, प्रदीप कुमार, शिव पूजन, वारिस अली, मो. जावेद, नीरज तिवारी, सन्तोष कुमार, गुलाम वारिस के साथ ही अनेक ई- रिक्शा, टेम्पो चालक और समिति के पदाधिकारी शामिल रहे।
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
FTA पर मुहर: भारत से न्यूज़ीलैंड जाने वाला सामान पूरी तरह टैक्स-फ्री