विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर CM विष्णु देव साय ने की स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों और स्वास्थ्य अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह हमें याद दिलाता है कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाकर स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने हम सभी से स्वस्थ जीवन जीने के बारे में जागरूकता फैलाने और स्वस्थ भारत की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
Ranveer Singh के साथ फिर बनेगी दमदार जोड़ी
टीम की सह-मालकिन Preity Zinta की टीम पर भारी पड़ा राजस्थान
द्वीप के विकास पर सवाल, राहुल गांधी बोले- यह विनाश है
इस प्रकार ठीक होगी भूलने की बीमारी
कैमरे में कैद हुई अनजान लड़की, सोशल मीडिया पर वायरल
“जिंदगी को समझने की कोशिश” जैसे भाव करते थे साझा
खुश रहने करें सूखे मेवे का नाश्ता
बंगाल में सियासी बवाल, सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ TMC का विरोध प्रदर्शन
तेज वोटिंग के बीच हिंसा, 61% मतदान पार, नौशाद सिद्दीकी विवाद में
दुकान के अंदर मिला शव, व्यवसायी की हत्या से मचा हड़कंप