गइया मरने के बाद किसान ने 5 साल तक लड़ा बीमा केस, और अंत में मिला दोगुना मुआवजा!
बिहार के औरंगाबाद में एक गाय की मृत्यु के बाद बीमा लेने के लिए एक किसान को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी. किसान ने पांच साल तक केस लड़ा. इंश्योरेंस करने वाली कंपनी कोई न कोई वजह बताकर केस को लंबा खींचती रही. लेकिन आखिर किसान को इंसाफ मिल ही गया. पांच साल बाद बीमा कंपनी ने पीड़ित किसान को इंश्योरेंस के पैसा का भुगतान कर दिया है.
किसान का नाम महेंद्र प्रसाद है और वह औरंगाबाद के तेंदुआ पोखर का रहने वाला है. किसान की गाय की मौत हो गई थी और उसने इंश्योरेंस क्लेम किया. इसकी जानकारी बीमा कंपनी के अधिकारियों को भी दी. लेकिन उन्होंने कोई वजह किसान को राशि का भुगतान करने से मना कर दिया.
किसान ने उपभोक्ता अदालत में किया केस
इसके बाद किसान ने अदालत का सहारा लिया. कोर्ट की ओर से बीमा कंपनी को नोटिस भी भेजा गया. लेकिन बीमा कंपनी टालती रही. इसके बाद किसान उपभोक्ता अदालत पहुंच गया. यहां पर लगभग पांच साल तक केस चला. अंत में कोर्ट के निर्देश पर बीमा कंपनी ने किसान को बीमा की राशि 83,833 रुपये का भुगतान कर दिया.
लोन लेकर खरीदी थी गाय
किसान की ओर से केस लड़ रहे वकील के मुताबिक, उसने बैंक से लोन लेकर गाय खरीदी थी. इसके लिए उसने 45 हजार रुपये चुकाए थे. खरीदारी के दौरान ही उसने गाय का बीमा भी कराया था. इसी बीच, गाय की मौत हो गई तो किसान ने इसकी जानकारी बीमा कंपनी को दी, लेकिन उन्होंने क्लेम नहीं दिया. इसके बाद किसान ने अदालत का सहारा लिया.
किसान के मुताबिक, उपभोक्ता अदालत ने उसके पक्ष में 6 महीने पहले ही फैसला सुनाया था. अब जाकर तमाम प्रक्रियाओं के बाद किसान को बीमा का चेक मिला है. किसान का कहना है कि देर से ही सही, लेकिन उसे इंसाफ मिल ही गया. वह कोर्ट के फैसले का सम्मान करता है. उसे विश्वास था कि उसके हक में फैसला आएगा.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला