अमेठी में पुलिस की दबंगई, जमीनी विवाद में दारोगा ने घर में घुसकर महिलाओं को दी गालियां
उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस की दबंगई का मामला सामने आया है. यहां पर जमीनी विवाद की शिकायत के बाद मौके पर दल बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. दारोगा साहब वर्दी के नशे में इतने मशगूल हो गए कि इंसानियत ही भूल गए और घर में घुसकर महिलाओं को मां बहन की गाली देने लगे.
इतना ही नहीं उनकी टीम द्वारा महिलाओं के साथ धक्का मुक्की भी की गई,जिसका वीडियो सामने आया है. इसके बाद मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं. ये पूरा मामला जायस थाना क्षेत्र के पूरे दीक्षित गांव का है. यहां पर दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था. एक पक्ष उसी जमीन पर पुलिस की सह पर निर्माण कार्य करा रहा था.
पुलिस ने दिखाया वर्दी का रौब
वहीं दूसरा पक्ष इस निर्माण कार्य का विरोध कर कर रहा था. इस मामले की शिकायत पर जायस थाना प्रभारी रवि सिंह मंगलवार रात मौके पर अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और वर्दी का रौब दिखाते हुए महिलाओं के साथ गाली गलौज करने लगे. साथ ही उनकी टीम द्वारा महिलाओं के साथ जमकर अभद्रता की गई.
महिलाओं ने पुलिस पर लगाया आरोप
वहीं पीड़ित महिला नीलम और कुसुम देवी ने बताया कि जमीनी विवाद था, जिसको लेकर पुलिस हमारे घर पर आई थी. हम लोगों के साथ गाली गलौज की. हमारे घर में घुस कर घर के लोगों से अभद्रता की. हमारे छोटे-छोटे बच्चों को भी मारा. हमारे पड़ोसी ने पुलिस को पैसा देकर बुलाया और हम लोगों को मरवाया. हमारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है. सरकार से हमारी मांग है कि इन लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि, दूसरी महिलाओं के साथ इस तरह की घटना ना हो सके.
जिम्मेदार अधिकारी मामले में क्या कह रहे मामले में तिलोई सर्किल सीओ अजय सिंह ने बताया कि अभी तक वीडियो हमारे पास नहीं आया है. अगर ऐसा कुछ है तो इसकी जांच की जाएगी. साथ ही इस बात की भी जांच की जाएगी कि कहीं वीडियो में एआई का प्रयोग तो नहीं किया गया है. जांच की जा रही है. जांच के बाद जो सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल