डेलॉयट की रिपोर्ट में भारत में CEO की सैलरी 10 करोड़ , उच्च प्रबंधन की कमाई पर बड़ा खुलासा!
डेलॉयट इंडिया की हालिया एग्जिक्यूटिव परफॉर्मेंस और रिवार्ड्स सर्वे के मुताबिक 2025 में देश में सीईओ की औसत सैलरी 10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. पिछले साल के मुकाबले इसमें 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के केवल 40 फीसदी सीईओ की सैलरी तयशुदा है. जबकि बाकी के 60 प्रतिशत सीईओ की तनख्वाह उनके परफॉर्मेंस के आधार पर है.
सीईओ के अलावा चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर औऱ चीफ सेक्यूरिटी ऑफिसर की सैलरी भी 7 से लेकर 11 फीसदी तक बढ़ी है. इन भूमिकाओं में कुल सैलरी का करीब 60 फीसदी हिस्सा तय होता है. जबकि बाकी का 40 फीसदी छोटी और लंबी अवधि में इंसेंटिव के तौर पर कंपनियां देती हैं.
400 कंपनियों ने सर्वे में लिाय हिस्सा
सीईओ के बाद देश में सबसे ज्यादा तनख्वाह वाले एग्जिक्यूटिव पद चीफ ऑपरटिंग ऑफिसर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के हैं. इनकी कुल तनख्वाह 4 करोड़ के करीब है. डेलॉयट इंडिया एग्जिक्यूटिव परफॉर्मेंस रिवॉर्ड्स सर्वे के इस छठे एडिशन को सिंतबर 2024 में लॉन्च किया गया था. इस सर्वे में 400 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया. ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टर के रहें. मगर इनमें किसी सरकारी कंपनी को शामिल नहीं किया गया. यानी कुल मिलाकर ये प्राइवेट कंपनियों के अधिकारियों का लेखा-जोखा है.
स्टॉक आधारित इंसेंटिव का बढ़ा चलन
सर्वे के जरिये ये समझने की कोशिश की गई कि लीडरशिप के स्तर पर कंपनियां किस तरह परफॉर्मेंस का आकलन करती हैं. रिपोर्ट में ये जानकारी भी निकल कर आई कि कंपनियां पिछले बरसों की तुलना में वित्तीय और रणनीतिक लक्ष्य में कमी पर एग्जिक्यूटिव स्तर पर अब काफी कम इंसेटिव दे रही हैं. स्टॉक आधारित इंसेटिव देने का भी एक चलन कंपनियों में बढ़ा है. एक ऐसे समय में जब दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं और बाजार हिचकोले खा रहे हैं, कंपनियों के लीडरशिप लेवल पर सैलरी में इजाफा अपने आप में बड़ी बात है.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल