यूपी में गर्मी के बढ़ते असर से स्कूल टाइमिंग में बदलाव, डीएम ने जारी किए आदेश
बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव शुरू हो गया है. यूपी के कई जिलों में स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है. डीएम की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. आइए जानते हैं कि प्रदेश के किन-किन जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है और स्कूल खुलने का नया समय क्या है.
जिन जिलों में गर्मी ज्यादा है. उन जिलों के जिलाधिकारी अपने स्तर पर फैसला करेंगे कि स्कूलों के समय में बदलाव करना है या नहीं. अभी पूरे प्रदेश कं स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव नहीं किया गया है. प्रयागराज में पड़ रही भाषण गर्मी के कारण सभी बोर्ड के 1 से 8वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. आज बुधवार से सभी स्कूल सुबह 7 बजे से खुलेंगे और दोपहर 12 बजे बंद होंगे. डीएम रविंद्र कुमार मांदड के निर्देश पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.
लखनऊ में भी बदला स्कूलों का समय
राजधानी लखनऊ के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. लखनऊ डीएम ने 12वीं तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर आदेश जारी किए हैं. सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1:00 बजे बंद होंगे.
इन राज्यों में भी बदला गया है स्कूलों का समय
हीटवेव और भीषण गर्मी के कारण एमपी के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है. उज्जैन में 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित किए जाएगें.
वहीं बिहार के सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल सुबह 6:30 बजे से शुरू होकर 12:30 बजे चलेंगी. ये आदेश राज्य भर में 1 जून तक के लिए जारी किया गया है. पहले स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का था. ओडिशा में भी स्कूलों का समय बदला गया है.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल