'जाट' फिल्म में सनी देओल के बारे में रणदीप हुड्डा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टार अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ काफी चर्चा में हैं. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. जिसके बाद अब फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन सबके बीच ‘जाट’ के प्रमोशन में बिजी रणदीप हुड्डा ने को-स्टार सनी देओल को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है.
रणदीप हुड्डा ने सनी देओल के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा
दरअसल दिल्ली में एक इवेंट में सनी देओल और को-स्टार विनीत कुमार सिंह के साथ फिल्म का प्रमोशन करने के दौरान रणदीप हुड्डा ने कहा कि वह हमेशा से गदर स्टार के फैन रहे हैं. रणदीप ने कहा, "हमने पाजी को देखकर अपनी मसल्स बनाना शुरू किया. मैं अलमारी में उनका पोस्टर रखता था, उनकी वजह से बेंच प्रेस करना शुरू किया. इतने सालों तक उन्हें देखने के बाद, उनके साथ काम करने का मौका मिलना बहुत अच्छा था. वह स्क्रीन पर दिखने वाले जैसे बिल्कुल नहीं हैं, मैं उनके बारे में एक सीक्रेट बताता हूं. वह बहुत ईजी गोइंग ऑन और सॉफ्ट स्पोकन हैं, लेकिन जब वह कैमरे को फेस करते हैं, तो इनमें माता आ जाती है."
‘जाट’ के लिए रणदीप ने क्या की तैयारी?
मर्डर 3, हाईवे और सरबजीत जैसी फिल्मों के लिए फेमस रणदीप हुड्डा ने कहा कि वे आमतौर पर बहुत तैयारी करते हैं, लेकिन इस बार उनके किरदार के लिए इसकी जरूरत नहीं थी. उन्होंने कहा, "मुझे बस वहां मौजूद रहना था, बाल और मेकअप करवाना था और अपने एटीट्यूड में रहना था, इसलिए इसके लिए ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं थी. लेकिन किरदार भी उतना ही अच्छा निकला. निर्देशक ने इस किरदार के बारे में वाकई बहुत सोचा था और मैंने बस उसको फॉलो किया."
कब रिलीज हो रही है ‘जाट’
गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित ‘जाट’ का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा किया गया है. ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल