बिहार के चोर ने पुलिस को चैलेंज कर दिया, 18 दिनों तक पुलिस के लिए बना सिरदर्द!
बिहार के मोतीहारी में पुलिस पिछले 18 दिनों से एक चोर की तलाश में थी, ताकि वो अपनी इज्जत बचा सके. हालांकि चोर अब पुलिस की गिरफ्त में है.दरअसल यहां के पकड़ीदयाल अनुमंडल के बड़का गांव में एक चोर ने आम जनता के साथ-साथ पूरे पुलिस महकमे को खुला चैलेंज दिया था कि मैं एक चोर हूं और मैं पुलिस से दो कदम आगे चलता हूं. यही नहीं उसने चोरी के वारदात के बाद पुलिस के नाम से एक पत्र भी लिखा.
पत्र में चोर ने लिखा, ‘आई लव यू पुलिस मामा. साथ ही यह भी लिखा आप तेज या मैं.’ लगातार चोरी की इन वारदातों से तंग आकर खुद जिले के पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने पकड़ीदयाल अनुमंडल के बड़का गांव में जाकर निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने पुलिस टीम की ड्यूटी भी लगा दी, लेकिन इसके बाद चोरी की वारदातें थमी नहीं. इसके बाद भी बड़का गांव के रामायण सिंह के घर में गहनों की चोरी हो गई.
ये है मामला
इसके बाद पुलिस ने इसे अपनी इज्जत का सवाल मानते हुए कड़ी कार्रवाई शुरू की. तब जाकर ये पता चला की रामायण सिंह के घर में हुई चोरी में कहीं ना कहीं घर के लोगों का ही हाथ है. पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला की रामायण सिंह की पुत्री 21 वर्षीय शिवानी कुमारी ने ही अपने घर के गहनों को खुद छुपा कर चोरी का इल्जाम लगा दिया. उसने ही पुलिस को भ्रमित करने के लिए वह चिट्ठी भी उस जगह पर छोड़ी.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो मालूम चला कि शिवानी कुमारी कौशल विकास केंद्र में कार्यरत है. उसने कौशल विकास केंद्र के ही ऑफिस में बैठकर रजिस्टर के आखिरी पन्ने पर अपने ही हाथों से पुलिस को आई लव यू वाली चिट्ठी लिखी. फिर रजिस्टर से पेज को फाड़कर अपने घर ले गई और उस पेज को दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अब जेल भेज दिया है.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल