26 या 27 मई.. कब है वट सावित्री व्रत, इस दिन ये कथा जरूर सुनें, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं साल भर में कई व्रत रखती हैं. उनमें से एक वट सावित्री व्रत है. सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि वट सावित्री पूजा के दिन अगर सुहागिन महिलाएं विधि-विधान से व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा करें तो उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है. देवघर के आचार्य से जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त.
ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री पूजा की जाती है. इस दिन सुहागिन महिलाएं लाल वस्त्र पहनकर निर्जला व्रत रखती हैं. वट वृक्ष की पूजा करती हैं. साथ ही श्रृंगार का सामान भी अर्पण करती हैं. इससे सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है
जानिए कब है वट सावित्री व्रत
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, वट सावित्री व्रत की शुरुआत 26 मई सुबह 11 बजकर 21 मिनट से हो रही है और समापन अगले दिन यानी 27 मई सुबह 08 बजकर 12 मिनट पर होगा. अमावस्या में रात्रि का विशेष महत्व होता है, इसलिए 26 मई को ही वट सावित्री व्रत रखा जाएगा.
करें भगवान शिव की पूजा
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि वट सावित्री व्रत के दिन 26 मई को वट वृक्ष की पूजा षोडशोपचार विधि से शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए. पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 04 बजकर 24 मिनट से 07 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. अगर इस मुहूर्त में पूजा नहीं कर पाते हैं तो अभिजीत मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं. अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा.
यह कथा जरूर सुनें..
मान्यता है कि सबसे पहले वट सावित्री का व्रत राजा अश्वपति की पुत्री सावित्री ने अपने पति सत्यवान के लिए रखा था. तभी से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं. वट सावित्री व्रत पर सत्यवान-सावित्री की कथा पढ़ने या श्रवण करने से अधिक पुण्य फल की प्राप्ति होती है.
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित
गेहूं खरीद व्यवस्था से नाराज किसान, SDM ऑफिस के बाहर धरना
उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का जलवा, भारी अंतर से दर्ज की जीत
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आने वाले निवेश पर लगेगी रोक