ट्रिपल मर्डर से कांपा झारखंड, सवालों के घेरे में पुलिस, कातिल का अब तक सुराग नहीं
झारखंड के गिरिडीह में शुक्रवार को एक साथ तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव एक ही परिवार के तीन लोगों के हैं. इनमें मां, बेटा और बेटी शामिल हैं. घटना गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के लोकायनयन पुर थाना क्षेत्र की है. 29 साल की रेणू और उनके 6 वर्षीय बेटे सचित का शव पेड़ से लटका मिला. जबकि 8 साल की बेटी सरिता का शव एक तालाब से मिला है.
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. तीनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. घटना के बाबत बताया गया कि तिसरी प्रखंड के लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र के बारदोनी गांव निवासी चारो हेम्ब्रम का अपनी पत्नी रेणु टुडू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इस विवाद के बाद चारो हेंब्रम ने पत्नी से मारपीट की थी.
अगले दिन शुक्रवार को जब बरदोनी गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर स्थित एक तालाब में एक बच्ची का शव पाया गया तो इलाके में सनसनी फैल गई. बच्ची की पहचान चारो हेंब्रम की बेची सरिता हेंब्रम के रूप में की गई.
इधर इसी घटना के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर एक मां-बेटे का शव झूलता हुआ पाया गया. एक साथ अलग-अलग इलाके में तीन शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पेड़ पर झूलता हुआ शव सरिता हेंब्रम की मां-रेणु टुडू और उसके भाई सचित हेंब्रम का था. बस फिर क्या था. एक साथ मां और उसके बेटे ओर बेटी का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और पूरा इलाका दहल उठा.
पति को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर तीनों शव को कब्जे में ले लिया है. इधर घटना के बाद पुलिस हत्या समेत अन्य बिन्दुओ पर गहनता से जांच-पड़ताल में जुट गई है. लोगों का कहना है की पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद ही चारो हेमब्रम ने अपनी पत्नी ओर बेटे-बेटी की हत्या कर दी होगी. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन में जुट गई है. मामले में पति को हिरासत में लिया गया है और आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है.
“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
DMK को पीछे छोड़ TVK आगे, विजय बने चर्चा का केंद्र
नरेंद्र मोदी के दौरे पर चर्चा, बंगाल में ज्यादा सक्रियता
बंगाल चुनाव परिणाम का असर बिहार में, नेताओं के बयान सामने
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
IPL 2026 में चेन्नई को झटका, रामकृष्ण की चोट से बढ़ी चिंता
भारत का खास तोहफा, जमैका के ऐतिहासिक स्टेडियम में नई सुविधा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा का परचम, हर्षद परमार ने मारी बाजी
ओंकारेश्वर में पर्यावरण और रोजगार का संगम, आटे के दीपदान