टीचर ने छात्र को बना दिया सफाईकर्मी, स्कूटी चमकाता वीडियो वायरल
बिहार के भागलपुर जिले के एक सरकारी स्कूलों में शिक्षकों द्वारा लगातार कुछ ऐसा किया जाता है जिससे विभाग की किरकिरी हो रही है. शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई के बदले बच्चों से मजदूरी करवाई जाती है, और इस मनमानी का वीडियो भी वायरल हो रहा है. बच्चों के अभिभावक स्कूलों में बच्चों को पढ़ने भेजते हैं लेकिन यहां बच्चों से मजदूरी करवाई जाती है. स्कूलों में बच्चों इस तरह से काम कराया जाता है जैसे वो पढ़ने नहीं बल्कि मजदूरी करने गए हों.
सा ही एक मामला भागलपुर के जगदीशपुर से सामने आया है. जगदीशपुर प्रखंड के मुखेरिया मध्य विद्यालय का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि स्कूटी में कीचड़ लगने के बाद मैडम ने बच्चों से स्कूटी साफ करवाई. एक शिक्षिका नहीं बल्कि, दो-दो शिक्षिकाओं ने क्लास के दौरान ही दो बच्चों से स्कूटी साफ कराई. विद्यालय के बाहर से ग्रामीण ने वीडियो बना लिया, और अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
स्कूल में छात्रों से कराई जाती है मजदूरी
हाल ही में जिले के सुल्तानगंज के एक विद्यालय में बच्चों से मजदूरी करवाई गई थी. प्रधान शिक्षक अपने सामने बच्चों से बालू चलवा रहे थे. उस मामले में भी शिक्षक पर कार्रवाई नहीं हुई. वहीं शिक्षा विभाग की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों के अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर की है.
जांच के बाद कार्रवाई की कही बात
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ कितनी भी सख्ती बरतें लेकिन शिक्षकों पर उसका कोई असर देखने को मिल नहीं रहा है. इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि वीडियो मीडिया के माध्यम से ही प्राप्त हुआ है. इसकी जांच करवा रहे हैं. जांच के बाद संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं सुल्तानगंज में शिक्षकों के द्वारा बच्चों से मजदूरी करवाने के मामले में भी जल्द कार्रवाई की बात कही है.
“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
DMK को पीछे छोड़ TVK आगे, विजय बने चर्चा का केंद्र
नरेंद्र मोदी के दौरे पर चर्चा, बंगाल में ज्यादा सक्रियता
बंगाल चुनाव परिणाम का असर बिहार में, नेताओं के बयान सामने
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
IPL 2026 में चेन्नई को झटका, रामकृष्ण की चोट से बढ़ी चिंता
भारत का खास तोहफा, जमैका के ऐतिहासिक स्टेडियम में नई सुविधा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा का परचम, हर्षद परमार ने मारी बाजी
ओंकारेश्वर में पर्यावरण और रोजगार का संगम, आटे के दीपदान