आग से 3 लाख की जले, पंखे से निकली चिंगारी ने मचाया तांडव
शिवपुरी : कोलारस थाना अंतर्गत ग्राम सेसई में एक आगजनी की घटना में पति-पत्नी झुलस गए. इतना ही नहीं आग में दोनों की जमापूंजी के लगभग 3 लाख रु भी झुलस गए. शनिवार दोपहर गांव के घर में आग लगने से घर का पूरा सामान भी जलकर खाक हो गया.
पंखे से निकली थी चिंगारी, फिर लगी आग
जानकारी के अनुसार पैट्रोल पंप पर नौकरी करने वाला सुनील पुत्र सुरेश जाटव निवासी सेसई दोपहर के समय अपने घर में सो रहा था. इसी दौरान अचानक पंखे में शार्ट सर्किट हो गया और उससे निकली चिंगारी से कमरे में रखे अखबारों में आग लग गई. पंखे व कूलर की हवा से जलते हुए अखबार पूरे कमरे में बिखर गए और पूर घर आग का गोला बन गया.
पति-पत्नी झुलसे, नोट भी जले
भारी मशक्कत के बाद परिजनों ने आग पर काबू पाया लेकिन तबतक घर का ज्यादातर सामान और अलमारी में रखे दो लाख 94 हजार रुपये आग की तपन से जल गए. इस घटना में पति-पत्नी भी झुलसे हैं. कोलारस थाना प्रभारी के मुताबिक, ' घटना सामने आने के बाद मौके का मुआयना किया गया है, विवेचना की जा रही है.
कोलारस हाईवे पर हादसा, सीपीआर देकर बचाई जान
कोलारस थाना क्षेत्र के कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे पर शुक्रवार को हादसा हो गया. यहां रामनगर टोल टैक्स पर शुक्रवार की दोपहर एक कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में घायल हुए युवक को टाेल टैक्स पर तैनात एनएचएआई की टीम ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई.
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित
गेहूं खरीद व्यवस्था से नाराज किसान, SDM ऑफिस के बाहर धरना
उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का जलवा, भारी अंतर से दर्ज की जीत
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आने वाले निवेश पर लगेगी रोक