इरफान अंसारी का पलटवार: ‘BJP कर रही सांप्रदायिक राजनीति, वक्फ कानून लागू नहीं होगा’
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने रविवार को वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि किसी हाल में झारखंड में वक्फ संशोधन कानून को लागू होने नहीं दिया जाएगा. वक्फ बोर्ड के कारण हिंसक घटनाएं घट रही है. लोगों की जान जा रही है. कांग्रेस नेता ने कहा कि बंगाल में क्या हाल है, यह सभी जानते हैं.
जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के सरायढेला स्थित कोलाकुशमा पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का बंगाल में क्या हाल है, यह सभी जानते हैं. झारखंड में भी लोग आक्रोशित हैं. अंसारी ने बीजेपी पर भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारी कौम पर जुल्म पर जुल्म कर रही है.
‘हमारे लिए BJP इतना हितैषी क्यों बन रही है?’
झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी पर मुसलमानों को आघात पहुंचाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि, ‘जिसका जो हक है, उस पर आघात पहुंच रहा है. किसी पर आघात पहुंचाना अच्छी बात नहीं है. भारतीय जनता पार्टी के पास कोई काम नहीं है. एक साजिश के तहत हमारी कौम पर जुल्म पर जुल्म कर रही है. हमारे कौम के ना तो बीजेपी में मंत्री है ना विधायक है और ना ही सांसद.’
उन्होंने आगे कहा, ‘फिर हमारे लिए बीजेपी इतना हितैषी क्यों बन रही है? बीजेपी के प्रवक्ता कह रहें हैं कि वक्फ बोर्ड के तहत हमारा विकास होगा. हमारा विकास क्यों करना चाहता हैं? हमारी चिंता बीजेपी क्यों कर रही है. हमारा जो कौम है, जिंदा दिल कौम है, कमाता और खाता है. अपने परिवार का पेट भरण पोषण करता है. बीजेपी बेवजह छेड़ रहे हैं.’
‘आने वाला दिन बहुत ही विस्फोटकारी होने वाला है’
वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल और असम में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. कांग्रेस नेता का कहना है कि बीजेपी लोगों को सड़क पर उतारकर आंदोलन करवा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी की नीति शुरू से ही फूट डालो और राज करो की रही है. अंग्रेज जिस नीति पर चल रही थी, बीजेपी भी उसी नीति पर चल रही है. आने वाला दिन बहुत ही विस्फोटकारी होने वाला है.’
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद