‘साहब 16 सुअर चोरी हो गए!’ — थाने में 2 लाख की चोरी की अजीब FIR
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक पशुपालक के 16 सुअर चोरी हो गए. घटना भिखनपुरा की है. सदर थाने की पुलिस से गुम हो गए 16 सूअर की तलाश करने की गुहार लगाई गई है. इसे लेकर भिखनपुरा निवासी सूअर पालक राम सोगारथ मल्लिक ने सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने दारोगा कौशल किशोर सिंह को गुम हुए सूअरों की तलाश की जिम्मेवारी सौंपी है. दरोगा को खबड़ा इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगालने का निर्देश दिया गया है. शहर से लगातार सूअरों को गायब किए जाने के कारण सूअर पालकों को भारी नुकसान हो रहा है. राम सोगारथ मल्लिक ने पुलिस को बताया कि तीन बड़े, दस मध्यम साइज और छोटे साइज के तीन बच्चा सूअर गायब है. 16 की कीमत दो लाख रुपये बताई है.
गिरोह बनाकर चुराते हैं सुअर
उन्होंने केरमा गांव के करण धनुकर और उसके दो साथियों पप्पू धनुकर और टुनटुन धनुकर पर आरोप लगाया है. राम सोगारथ मल्लिक ने बताया कि वह नगर निगम में काम करते हैं. वार्ड 31 में संविदा कर्मी है. पिछले 15 सालों से सुअरों को पालते आ रहे हैं. अतरदह के पास केरमा निवासी करण धनुकर को 16 सूअर हांक कर ले जाते हुए देखा गया था. मिथुन पासवान और पप्पू दास सुअर को ले जाते देखा. जब दोनों को सुअर वापस करने के लिए बोला तो वह मारपीट पर उतारू हो गए. करण धनुकर, पप्पू धनुकर और टुनटुन धनुकर आपसी गिरोह बनाये हुए है.
पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
राम सोगारथ ने कहा कि जब वो उनके घर पर गया तो सुअर को लौटाने को कहा तो मारपीट पर उतारू हो गए. राम सोगारथ ने पुलिस को बताया कि करण धनुकर समेत तीन लोगों ने सूअर चोरी का गैंग बनाया है, जो शहर के सूअर पालकों के सूअर को हांक कर ले जाते हैं. उसे पटना के बाजार में ले जाया जाता है. उन्होंने बताया कि सुअरों की चोरी हो जाने के बाद घर में लोग सही से खाना नहीं खा पा रहे हैं. लोग मायूस हो गए हैं.
थानेदार से तीनों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि सुअर चोरी की शिकायत मिलने के बाद अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सूअर का सुराग ढूंढा जा रहा है.
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम