पत्नी से बिछड़ने के गम में युवक ने खुद को किया जख्मी, हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी के वियोग में अपना प्राइवेट पार्ट ही काट दिया. ये मामला बदायूं के बिनवार थाना क्षेत्र के ददमई गांव का है. परिवार वाले गंभीर हालत में युवक को जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया गया.
परिवार वालों ने युवक को बलेली के प्राइवेट राममूर्ति मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. हालांकि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. युवक डॉक्टरों की निगरानी में है. जानकारी के अनुसार, युवक की पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी है, जिस कराण युवक अवसाद में था.
पत्नि की मौत के बाद तनाव में रहने लगा युवक
बताया जा रहा कि युवक को अवसाद में देखकर उसे परिवार वाले उसको दूसरी शादी कर लेने के लिए भी कह रहे थे, लेकिन युवक अपनी पत्नी की भूल नहीं पा रहा था. युवक के परिवार वाले गेहूं काटने के लिए गए हुए थे. तब उसने अपना प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट दिया. दरअसल, अपनी पत्नी की मौत हो जाने के बाद युवक सदमे में रहने लगा था.
पुलिस को मामले की सूचना नही दी गई
युवक द्वारा ऐसा खौफनाक कदम उठा लेने के बाद गांव में अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं. कोई इसे प्यार में विफलता बता रहा है, तो कोई युवक के ऐसा काम करने के पीछे उसके मानसिक तनाव को वजह मान रहा है. वहीं हैरानी की बात एक और भी है कि अभी तक किसी ने भी पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं दी है.
युवक के परिवाार वाले भी इस मुद्दे पर कुछ नहीं कह रहे हैं. साथ ही उन्होंने पुलिस को कोई शिकायत भी नहीं दी है. फिलहाल युवक का इलाज किया जा रहा है.
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम