हिमांशी खुराना ने बिचौलियों पर साधा निशाना, बोलीं- लड़कियों को किया जा रहा है गुमराह
अभिनेत्री और बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्टज में उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक शख्स पर निशाना साधा और उस पर उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए युवा लड़कियों और महत्वाकांक्षी अभिनेत्रियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं लिया। अभिनेत्री ने उस व्यक्ति को मूर्ख सहित कई कड़े शब्द कहे।
हिमांशी खुराना ने क्या लिखा?
हिमांशी खुराना ने रविवार रात को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पंजाबी में लिखा, ‘पंजाबी इंडस्ट्री में एक मूर्ख है, वह बेहद घिनौना, बेशर्म और बेकार इंसान है जो हमारे सभी कलाकारों के बीच घूमता रहता है दावा करता है कि वह उन्हें गानों और फिल्मों में काम दिलवाएगा। वह उनकी निजी जानकारी का दुरुपयोग करता है। मुझे पता चला कि वह लंबे समय से मेरे बारे में बात कर रहा है और नई लड़कियों को यह कहकर गुमराह कर रहा है कि सभी जाने-माने पंजाबी कलाकार उसके नियंत्रण में हैं।’
10 लाख रुपये दे चुकी हैं उधार
अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए आगे लिखा, ‘मैंने उसे हजार बार नजरअंदाज किया, लेकिन वह नहीं बदला और इस बार मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती। एक लड़की ने खास तौर पर मेरी टीम के जरिए मुझे उसके बारे में मैसेज भेजा है। अगर आप यह पढ़ रहे हैं तो मैं आपको याद दिला दूं, आप पर अभी भी मेरा पैसा बकाया है। मैंने आपसे पैसे नहीं मांगे हैं, क्योंकि मैं ऐसी ही हूं। मैंने आपको एक बार में 10 लाख रुपये उधार दिए थे। आप नई लड़कियों को यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि हिमांशी आपकी बात सुनती है। याद है जब आप लंदन में फंस गए थे? मैंने आपकी मदद की थी। आपके पास टिकट के लिए भी पैसे नहीं थे। सभी कलाकार, कृपया सावधान रहें। मैं आपका नाम नहीं लिखना चाहती और आपको फुटेज नहीं देना चाहती, लेकिन आप किसी बिचौलिए से कम नहीं हैं।’
हिमांशी खुराना के बारे में
हिमांशी खुराना एक पंजाबी अभिनेत्री है। उन्हें पंजाबी फिल्म ‘साड्डा हक में बतौर अभिनेत्री पहचान मिली। वह कई फिल्मों के साथ म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लेकर घर-घर अपनी पहचान बनाई। शो में वह आसिम रियाज के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहीं। हालांकि, बाहर आने के कुछ दिनों बाद दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार