बोकारो में बड़ा ऑपरेशन: नक्सली कमांडर विवेक दस्ते समेत 8 ढेर!
झारखंड के बोकारो जिला के लुगूबुरु पहाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को ढेर किया है. इनमें एक करोड़ रुपये का इनामी विवेक दस्ते भी शामिल है. घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और अन्य समान बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि इनामी नक्सली विवेक दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. बोकारो के ललपनिया थाना क्षेत्र के मुंडा टोली व सोसो के नजदीक यह मुठभेड़ सोमवार सुबह शुरू हुई. सर्च अभियान के साथ ही साथ मृतक नक्सलियों की पहचान भी की जा रही है.
आठ नक्सली किए ढेर
सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोमवार को बोकारो जिला के लुगूबुरु पहाड़ क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर गोलीबारी से इलाका गूंज उठा. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली सहित 8 नक्सलियों को ढेर किया है.मुठभेड़ के बाद अब तक सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से 2 इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल, एक पिस्टल, 8 देशी राइफल समेत अन्य समान बरामद किया है.
मारे गए इनामी नक्सली
बताया जा रहा है कि एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक के दस्ते के भ्रमणशील होने की गुप्त सूचना के बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान नक्सलियों के द्वारा जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी गई. जवाबी कार्रवाई में जवानों द्वारा की गई फायरिंग में एक करोड़ के इनामी केंद्रीय कमेटी के सदस्य विवेक सहित उसके दस्ते के आठ नक्सली मारे गए हैं. मृतकों में 25 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली अरविंद यादव और 10 लाख का इनामी साहेब राम मांझी भी शामिल है. हालांकि अभी भी सर्च अभियान जारी है. बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है. अब तक आठ नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार