शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार एक्सीडेंट में गई 6 बारातियों की गई जान
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां बरात में जा रही तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई. हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी से शवों को निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
घटना जिले के पडरौना पनियहवा मार्ग की है. जानकारी के मुताबिक, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली शुक्ल गांव के सामने तेज गति से आ रही कार पेड़ से टकराई. गाड़ी में आठ लोग सवार थे. रामकोला थाना क्षेत्र के नारायणपुर विजयपुर से नेबुआ नौरंगिया के देवगांव में बारात आई थी. हादसे की खबर से बारात कार्यक्रम में कोहराम मच गया.
काफी दूर तक गूंजी हादसे की आवाज
दुर्घटना का शिकार हुए लोग कार से बरात में शामिल होने जा रहे थे. कार की रफ्तार काफी तेज थी. जैसे ही गाड़ी भुजौली शुक्ल गांव के सामने पहुंची तभी ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया. कार तेजी से अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. हादसे की जानकारी पर आसपास इलाके के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. उन्होंने कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन हादसे में कार बुरी तरह झतिग्रस्त होने के कारण लोग उसमें फंस गए.
गैस कटर की मदद से बाहर निकाले शव
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस कटर की मदद से फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला. इनमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पांच गंभीर रूप से घायल थे. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां तीन और अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया. हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर से बारात कार्यक्रम में मातम छा गया. लोग जिला अस्पताल पहुंच गए. हादसे की जानकारी मृतको के परिजनों को मिली तो उनके बीच कोहराम मच गया. हादसे में दो घायलों की इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार