बिहार की नन्ही स्टार तृषा ने मुंबई में लहराया परचम, ‘अंतरंगा’ में बनी रनर-अप
बिहार की तृषा ने मुंबई में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया है. मुंबई के पास मीरा रोड स्थित भारत रत्न लता मंगेशकर गान सम्राज्ञी ऑडिटोरियम में आयोजित अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता अंतरंगा का रंगारंग आयोजन संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम भारत सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय और ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया.
इस दौरान पटना नोट्रेडेम एकेडमी की कक्षा सात की छात्रा तृषा भट्टाचार्य ने जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. देश भर से आए प्रतिभागियों के बीच तृषा बिहार से पहुंचीं एकमात्र प्रतिस्पर्धी थीं. पुरस्कार स्वरूप तृषा को एक प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह दिया गया.
लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजन
मुंबई के प्रसिद्ध गान साम्राज्ञी लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतरंगा उत्सव में शास्त्रीय नृत्य विधा पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें देश भर से आए कलाकार अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. बारह वर्षीया तृषा ने इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हिस्सा लिया और कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. तृषा ने भरतनाट्यम शैली में हिंदोलम थिल्लाना की प्रस्तुति दी.
सुदीपा बोस के निर्देशन में नृत्य की शिक्षा
पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर की भरतनाट्यम विभाग की विभागाध्यक्ष और प्रदेश की नामचीन भरतनाट्यम गुरु सुदीपा बोस के निर्देशन और शागिर्दी में नृत्य की शिक्षा ले रही तृषा की पिछले एक वर्ष के अंदर यह दूसरी अंतरराज्यीय प्रस्तुति थी. तृषा ने अपने 12 वर्ष की उम्र में ही अभी तक कई प्रतियोगिताओं और स्टेज शो का हिस्सा रह चुकी हैं जिसमे हाल ही में बिहार सरकार द्वारा आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम, बिहार रंग महोत्सव बिहारंगम जैसे आयोजन शामिल हैं.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार