Breaking भाजपा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पीए रवि पर चाकू से हमला
इंदौर: एमपी के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पीए और करीबी रिश्तेदार रवि विजयवर्गीय पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री के असिस्टेंट रवि ने अपने परिवार के साथ कहीं जाने के लिए कैब बुक की थी। उनके पास तीन लगेज थे। तीनों लगेज देखकर कैब ड्राइवर ने उन्हें ले जाने से मना कर दिया। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि मैं टैक्सी कैंसिल कर देता हूं, आप वापस चले जाएं। इस पर टैक्सी ड्राइवर ने विजयवर्गीय से बहस की और बुकिंग कैंसिल करने के लिए कैंसिलेशन चार्ज के तौर पर 50 रुपए मांगे।
विजयवर्गीय ने कहा कि कैंसिलेशन चार्ज मेरे अकाउंट से कट जाएगा, ड्राइवर को कैश देने की जरूरत नहीं है। इसी बात पर विवाद हुआ और कैब ड्राइवर ने रवि विजयवर्गीय के पेट और पैर में चाकू घोंप दिया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्तृत खबर का इंतजार है।
AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस
पुलिस पूछताछ में टूटी कहानी, बहू ने कबूला सच