बिहार: समस्तीपुर में बैंक डकैती, 5 करोड़ के गहने और 15 लाख कैश लूटे
बिहार के समस्तीपुर जिले से बैंक में लूट की हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर अपराधियों ने चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई और कई पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चला रही है.
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने बुधवार की सुबह बैंक लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नगर थाना क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र ब्रांच में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. काशीपुर इलाके में स्थित इस बैंक से अपराधियों ने पांच करोड़ रुपए के सोने और करीब 15 लख रुपए नगद की लूट की. शुरुआती जानकारी के अनुसार बैंक खुलने के साथ ही हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया.
बैंक में मौजूद लोगों को बनाया बंधक
अपराधी बैंक में ग्राहक बनाकर के घुसे थे. बैंक में घुसने के साथ ही उन्होंने हथियार के दम पर बैंक कर्मियों और उस वक्त बैंक में मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया. सुबह-सुबह बैंक खुलने के कारण बैंक में ग्राहकों की संख्या बहुत कम थी. इसके बाद करीब 40 मिनट तक अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.
खाता खुलवाने के नाम पर बैंक में घुसे
बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर पहले कुछ ही अपराधी प्रवेश किए थे. वहां उन लोगों ने कर्मियों से यह भी पूछा था कि खाता खोलने के लिए किस-किस दस्तावेज की जरूरत होती है? इसके बाद अन्य अपराधी भी बैंक में आ गए. इसके बाद सभी अपराधियों ने पहले सबको अपने काबू में किया और फिर घटना को अंजाम दिया. अपराधियों की संख्या 8 से 10 की बताई जा रही है.
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई. समस्तीपुर सदर के डीएसपी संजय पांडे मौके पर पहुंचे. आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही साथ सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है.
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी