ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर एकजुट होगा देश, आज सर्वदलीय बैठक में होगा विचार-विमर्श
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें सभी दलों को पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सैन्य अभियान की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सीमा की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर भी विमर्श होगा।
सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को बुलाया
सरकार का उद्देश्य ऐसे संवेदनशील मामलों पर सबको साथ लेकर चलने का है। पाकिस्तान स्थित आतंकी सेंटरों को ध्वस्त करने के बाद सभी दलों ने सेना के इस अभियान का समर्थन किया है। बैठक में भाग लेने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को बुलाया गया है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भी मौजूद रहने की सूचना
बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे, जबकि गृहमंत्री अमित शाह एवं संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू समेत अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। विपक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भी मौजूद रहने की सूचना है।
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पक्ष-विपक्ष के सभी दल के प्रमुख नेता बैठक में हिस्सा लेंगे। संसद परिसर स्थित समिति कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से प्रस्तावित इस सर्वदलीय बैठक के बारे में किरेन रिजिजू ने अपने एक्स प्लेटफार्म पर जानकारी साझा की है।
नई दिल्ली में सभी दलों की बैठक बुलाई है
उन्होंने लिखा है कि केंद्र सरकार ने आठ मई को नई दिल्ली में सभी दलों की बैठक बुलाई है, ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा की जा सके। इसके पहले 22 अप्रैल को जब पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था तो केंद्र सरकार ने अगले दिन सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी प्रमुख नेताओं को देश की सुरक्षा एवं अगले कदम की जानकारी दी थी।
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम