कौन है वो बड़ा खिलाड़ी जिसे संन्यास का अल्टीमेटम दिया गया? विराट कोहली या जडेजा के नाम की चर्चा
BCCI: रोहित शर्मा ने तो टेस्ट से संन्यास ले लिया है. लेकिन, अब एक और बड़े खिलाड़ी को लेकर कहा जा रहा है कि उसे भी संन्यास लेने का अल्टीमेटम दे दिया गया है. सवाल है वो बड़ा खिलाड़ी कौन है? कहीं वो विराट कोहली तो नहीं? या फिर वो रवींद्र जडेजा है? सामने आई रिपोर्ट में उस खिलाड़ी के नाम का जिक्र तो नहीं है मगर बात चूंकि बड़े खिलाड़ी की है, इसलिए कयास विराट या जडेजा को लेकर लग रहे हैं. सवाल ये भी है कि उस बड़े खिलाड़ी को संन्यास ले लेने का अल्टीमेटम दिया क्यों गया?
रोहित के बाद क्या विराट का नंबर?
एक रिपोर्ट में लिखा है कि रोहित शर्मा को पहले ही बता दिया गया था कि उन्हें इस साल जून में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना जाएगा. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि रोहित को 14 या 15 मई को संन्यास का ऐलान करना था, मगर उन्होंने एक हफ्ते पहले ही उसकी घोषणा कर खलबली मचा दी. जिस रिपोर्ट में रोहित के बारे में इतनी जानकारी मिली, उसी में सूत्रों के हवाले से ये भी लिखा गया कि अब एक और भारतीय खिलाड़ी को भी संन्यास का अल्टीमेटम मिल चुका है.
बड़े खिलाड़ी पर छोड़ा गया संन्यास का फैसला
रिपोर्ट में कहा गया कि उस बड़े खिलाड़ी को ये निर्देश दिया जा चुका है कि भविष्य की टीम में उनकी जगह नहीं बनती. ये भी कहा गया कि संन्यास लेने का फैसला भी उस खिलाड़ी के हाथों में ही छोड़ दिया गया है. अब देखना ये है कि वो खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा कब करता है. या फिर वो BCCI से कुछ सेटिंग कर टीम में बने रहता है.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा