बिहार: दरोगा की शर्मनाक हरकत, जनता ने बीच सड़क पर किया बेइज्जत
बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दरोगा की हरकतों के कारण पूरा पुलिस डिपार्टमेंट शर्मशार हो गया है. दअसल जिले के दलसिंहराय थाने में पोस्टेड एक दारोगा नौकरानी का काम करने वाली महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. इसके बाद लोगों ने दारोगा के साथ जमकर मारपीट कर दी.
दारोगा के साथ की गई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. लोगों के बीच इस मामले की चर्चा भी खूब है. दारोगा का नाम नरेश पासवान बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि लोग दारोगा और महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं. दारोगा और महिला को लोग दस-दस बार कान पकड़कर उठक बैठक करने के लिए कह रहे हैं.
दारोगा को किया गया लाइन हाजिर
वायरल वीडियो में दारोगा सबसे क्षमा मांगते नजर आ रहा है. बताया जा रहा है वायरल वीडियो शनिवार रात का है. वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अशोक मिश्रा ने नरेश पासवान को लाइन हाजिर करने का निर्देश दे दिया. एसपी के आदेश के बाद दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. नरेश पासवान पूर्णिया का रहने वाला है. एक साल पहले उसकी समस्तीपुर के दलसिंहराय थाने में पोस्टिंग हुई थी.
पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
वहीं इस मामले में अनुमंडल पुलिस अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर एसपी के निर्देश पर दारोगा नरेश पासवान को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मामले में छानबीन की जा रही है.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा