मध्य प्रदेश में सुरक्षा कड़ी, सभी पुलिस अधिकारियों की छुट्टियाँ तत्काल प्रभाव से रद्द
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है. साथ ही, जो पुलिसकर्मी पहले से छुट्टी पर हैं, उन्हें भी तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटने को कहा गया है. पुलिस मुख्यालय ने हर गांव में गश्त बढ़ाने और स्थानीय लोगों को सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के बारे में सचेत करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है.
एमपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक
दरअसल भारत-पाक तनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश में पुलिस बल अलर्ट मोड पर है और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. इतना ही नहीं छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लौटने को कहा गया है. पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी की जा रही है. इस बीच, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने देशभर की मस्जिदों से अपील की है कि 9 मई को जुमे की नमाज के बाद भारत की सलामती, जीत और पाकिस्तान की हार के लिए सामूहिक दुआ की जाए.
इंदौर-ग्वालियर में भी अलर्ट
उधर, इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने शहर में सभी तरह के सार्वजनिक आयोजनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. वहीं ग्वालियर में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के निर्देश पर पूरे शहर के 66 वार्डों में सायरन लगाने की तैयारी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सभी नागरिकों को एक साथ अलर्ट किया जा सके. इस बीच, इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सेना परिवहन के लिए अपने साढ़े सात लाख ट्रक देने की पेशकश की है.
राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट