सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, ISIS समर्थक ने दी भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की धमकी,गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय ने पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर दिया. इसके बाद से ही भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. एक तरफ जहां देशवासी भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस की चर्चा कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ झारखंड की राजधानी रांची का एक युवक सोशल मीडिया पर भारतीय सेना का अपमान करता हुआ नजर आ रहा है. इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट शेयर कर दिया, जिसके सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आरोपी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जो न सिर्फ भड़काऊ बल्कि राष्ट्र विरोधी भी थी. उसने भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने के साथ-साथ, गजवा ए हिंद और आतंकी संगठन ISIS के समर्थन में भी कई तस्वीरें शेयर की थी.
बीजेपी विधायक ने की थी कार्रवाई की मांग
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. राष्ट्र विरोधी सोच रखने वाले पर कार्रवाई करने को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए झारखंड पुलिस और रांची पुलिस से कार्रवाई की मांग की. बता दें कि भाजपा विधायक सीपी सिंह ने सोशल मीडिया सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया कि आरोपी, रांची निवासी ने अपने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें साझा की हैं, वे बेहद भड़काने वाली एवं राष्ट्रीय सुरक्षा व भारत की संप्रभुता से जुड़ी है.
रांची युवक ने शेयर की देश विरोध पोस्ट
इंस्टाग्राम पर ‘गजवा-ए-हिंद’ का नारा, भारतीय सेना का अपमान और सबसे गंभीर उसने वह झंडा साझा किया है, जो ISIS, तालिबान, अल-कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की पहचान है. यह न केवल खुला राष्ट्रद्रोह है, बल्कि एक आतंकवादी मानसिकता का स्पष्ट संकेत भी है. यह मामला केवल एक युवक का नहीं, बल्कि उस जहरीली विचारधारा को दर्शाता है, जो कुछ मौलानाओं और मदरसों के माध्यम से युवाओं के मन में भरी जा रही है.
भाजपा विधायक की तरफ से शेयर की जानकारी के आधार पर रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी जानकारी रांची पुलिस के द्वारा अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई है.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल