हाईवा-ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल गया चालक
बिहपुर: प्रखंड के झंडापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर हरियो ढाला के पास रविवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हाइवा व ट्रक की आमने-सामने की जबरदस्त भिडंत हो गई। इसमें न सिर्फ दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गए। बल्कि टक्कर के बाद दोनो वाहनों में आग भी लग गई।
दूर तक नजर आईं आग की लपटें
टक्कर की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग की लपटे दो किमी दूर से भी दिख रही थीं। वहीं इस हादसे के बाद एनएच 31 पर वाहनों की रफ्तार थम गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जले वाहनों का मलवा सड़क पर से हटाकर तुरंत एनएच 31 पर वाहनों का परिचालन शुरू कराया।
जिंदा जला हाइवा चालक
दोनों वाहनों में लगी भीषण आग में हाइवा चालक जिंदा जल गया। पुलिस ने हाइवा नंबर बीआर 10 जीसी 8436 के चालक का जला हुआ व क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिसकी पहचान बांका जिले के बौसी थानाक्षेत्र के गजियरडीह निवासी 45 वर्षीय सुभाष यादव के रूप में हुई।
मौके पर पहुंचे झंडापुर थाना व यातायात थाना पुलिस द्वारा सूचना पर मृतक हाइवा चालक का भतीजा सुमन कुमार यादव व रजौन थानाक्षेत्र के सुझा निवायी भांजा अजय कुमार यादव झंडापुर पहुंचे, उन्होंने बताया कि उनके चाचा सुभाष यादव हाइवा में गिट्टी लोड कर पाकुड़ से खगड़िया जा रहे थे।
वहीं ट्रक नंबर बीआर 01 जीबी 4726 के चालक या खलासी का कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दें कि कि हाइवा व ट्रक की टक्कर में हाइवा के कुछ हिस्से बचे भी हैं, लेकिन ट्रक के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक में सीमेंट बनाने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला माईंस/डस्ट लोड था। इस हादसे के बाद ट्रक पर लोड पूरा माईंस/डस्ट सड़क पर गिर गया।
इधर सोमवार को नवगछिया यातायात थानाध्यक्ष चंद्रदीप मंडल ने बताया कि मृतक हाइवा चालक के शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।
स्वजनों ने बताया कि मृतक हाइवा चालक अपने घर की जीविका चलाने वाला इकलौता व्यक्ति था। वह अपने पीछे अपनी पत्नी व छह बच्चों को छोड़ गए हें। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसके चालक/उप चालक के बारे में जानकारी प्राप्त करने में जुटी है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल