दूसरी पत्नी ने ठगी का आरोप लगाया, पहली पत्नी के लौटने से खुला राज
बिहार के भागलपुर में एक महिला अपने पति को धोखा देकर घर से फरार हो गई. वह अपने साथ पति की पहली पत्नी के जेवरात, लोन लेकर रखे गए 46 हजार कैश और चार साल के बेटे को लेकर घर से फरार हो गई. पति ने अपने स्तर से सभी जगह खोजबीन की, लेकिन पत्नी का कुछ भी पता नहीं चल पाया. अब उसने थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. मामला भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का है. मामले को लेकर पीड़ित राजेश ठाकुर ने बताया कि मेरी पहली पत्नी की मौत हो गई. फिर मैंने साल 2019 में बांका की लक्ष्मी देवी से दूसरी शादी की, जिससे मुझे 4 साल का बेटा भी है. मैंने कुछ दिन पहले ही एक कमेटी से 50 हजार का लोन लिया था, जिसमें से 4 हजार मैंने खर्च कर दिए थे. 46 हजार रुपए कैश घर में रखे थे. सात मई को मेरी पत्नी कैश और जेवरात लेकर घर से फरार हो गई. सारे जेवर और गहने मेरी पहली पत्नी के थे.
पति बोला- धोखे की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी
पीड़ित ने बताया कि मैंने उसे खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिली. रिश्तेदारों से भी पूछने पर कुछ पता नहीं चला. थक हारकर मैंने 14 मई की शाम को थाने में आवेदन दिया. पीड़ित ने बताया कि पत्नी से मेरा कोई विवाद नहीं था. कभी-कभी छोटी-मोटी लड़ाई होती थी, लेकिन कोई बड़ा विवाद नहीं था, जिसके चलते वह घर छोड़कर भाग जाए. मुझे उससे धोखे की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी.
वहीं घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है. सुलतानगंज थाना की पुलिस का कहना है कि पीड़ित राजेश ठाकुर ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा.
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित
गेहूं खरीद व्यवस्था से नाराज किसान, SDM ऑफिस के बाहर धरना
उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का जलवा, भारी अंतर से दर्ज की जीत
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आने वाले निवेश पर लगेगी रोक
“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान